LIFE STYLE

नए साल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 31 दिसम्बर की रात से बदल जायेगा चक्र

1. Aries- आज व्यापर में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक पत्नी बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

2. TARUS – राशि स्वामी शुक्र की नवम भाव में स्थिति और चन्द्रमा का कुंभ राशि पर सवार आश्चर्य और मनसंतोष का देने वाला है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियदर्शन- हास्य विनोद में व्यतीत होगा जिससे आपके दिमाग को भी रिलैक्स मिलेगा।

3. GEMINI – राशि अधिपति बुध अष्टम भाव में तथा चन्द्रमा कुंभ राशि का है। फलस्वरूप आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। कोई सौदेबाजी करने से पहले उसके वैधानिक दस्तावेजों का अध्ययन कर लें।

4. CANCER – राशि से नवम त्रिकोण भाव में मीन राशि का गुरु और अष्टम भाव में चन्द्रमा आज सर्वत्र विजय विभूति, सफलता को देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेल कूद में तो पत्नी हास्य रस में विभोर रहेगी। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता

5. Leo- राशि का स्वामी सूर्य धनुः पंचम भाव में तथा सप्तम भाव में चन्द्रमा है। इनसे सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग से चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने कलत्र- मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

6. Virgo- आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चितित रहेंगे। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम करवाना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें, खुशी-खुशी काम बनेगे।

7. Libra- आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

SAGITTARIUS. आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरते सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय संबंध प्रगाढ़ होगे। यात्राओं में सावधान रहना जसरी है।

CAPRICORN – आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी पुरानी महिला मित्र से अकस्मात धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त अनचाही यात्रा का योग है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है।

AQUARIUS- राशि का स्वामी शनि वक्री हो चुका है। प्रथम केन्द्र 2018 में चन्द्रमा है, जो संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्रप्ति से कोष वृद्धि कारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होगे।

PISCES- राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति अपनी राशि पर 19 20 विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहा है। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.