Ind vs West: हुए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करके के मेयर्स के तूफानी 73 रन की बदौलत 20 ओवर में164 रन बनाए। वहीं 165 रन का लक्ष्य पिछा करने मैदान में उतरी टीम इंडिया की आज भी जोड़ी थी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के रूप में। सूर्या कुमार यादव ने तो आज पिच पर तूफान उठा दिया।
यादव ने तभी जता दिया कि वो आज कुछ करने वाले जब पहले ही ओवर में उन्होने ओबेद मैककॉय को छक्का जड़ दिया। उसके साथ साथ रोहित शर्मा ने भी अलझारी जोसेफ का पहला ही बॉल पुल शॉट लगाया और बाउंड्री पे खड़े खिलाड़ी को बॉल जज नहीं हुआ और उनके हाथ को लगकर गेंद छक्के के लिए सीमा रेखा से बाहर गयी। उसके तूरंत बाद दुसरे ही गेंद पर रोहित शर्मा घायल हो गए।
उनका बॅक स्पसम पुल हुआ है, ये खबर BCCI की आधिकारिक मेडिकल टीम ने जारी की। रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो कर पवेलियन लौटे तो वही श्रेयस अय्यर बीच में बैटिंग करने आये उसके बाद तो दोनो ने भी पिछे मुडकर नहीं देखा। हर बार की तरह आज भी श्रेयस अय्यर इनिंग में जुंझते हुए दिखे। लेकिन, वहीं सुर्य कुमार यादव उतने ही आराम से और नजाकत से खेलते हुए नजर आए।
दोनो बल्लेबाजो ने देखते- देखते पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी की। सूर्य कुमार ने अकेले होसेन के गेंदपर स्वीप कर छक्का लगाकर केवल 26 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। सूर्या भाई ने आज सही में मैदान पर तूफान लाया। विंडीज का हर गेंदबाज आज फ्लॉप होते हुए नजर आया। उसके बाद श्रेयस अय्यर की धीमी पारी होसिन की गेंदबाजी पर खतम हुई। अय्यर ने चहल कदमी करके मारने की चक्कर में वो स्टंपिंग हुये।
श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद पर मात्र 24 रन बनाये अय्यर के बाद आये ऋषभ पंत ने भी आकर मौके का सही फायदा उठाया। शानदार शॉट्स उन्होने भी अपने पारी में लगाए। इसी बीच सूर्यकुमार यादव अपना 360 डिग्री खेल दिखाते शानदार पारी खेली। ड्रेक्स के पहले गेंद पर बाउंड्री लगाने के बाद, स्वीप मारने के चक्कर में उनके बल्ले का टॉप एज लगा। गेंद सिधे अलज़ारी जोसेफ के हाथ में कैच थमा बैठे। लेकिन इससे पहले यादव ने 76 रन की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाकर भारत को जीत के बेहद करीब ला खड़ा किया।
सूर्य के अलावा पंत ने ताबडतोड बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदो पर 33 रन किए। भारतीय टीम ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। भारत ने जीत के साथ साथ एक रिकॉर्ड तोड़ चेस किया। इस स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन चेज भारत ने किया। टीम इंडिया ने आज तीसरा टी20 अपने नाम कर वापस सीरीज में 2-1 की बढत हासिल करली है। सूर्यकुमार यादव को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।